Showing posts with label Mantra For Away Crisis. Show all posts
Showing posts with label Mantra For Away Crisis. Show all posts

Friday, 15 November 2013

beejakshara mantra Mantra To Destroy Crisis & Difficulties

संकट की स्थिति में निवारण हेतु

Lord Hanuman
हनुमान जी को संकट या विपदा में सर्वप्रथम याद किया जाता है, क्योकि इन्हीं कि कृपा से संकट पल भर में दूर हो सकता है, ऐसा तुलसीदास जी ने कहा था कि :-

संकट ते हनुमान छुडावे |
मन क्रम वचन ध्यान जो लावे | |

और 

संकट कटे मिटे सब पीरा |
जो सुमिरे हनुमत बलबीरा ||

अत: संकट के समय हनुमान जी का श्रृद्धा सहित ध्यान कर इन मन्त्रों का जाप करने से सभी प्रकार कि बाधाओं का निराकरण होता है |

मंत्र इस प्रकार से है :-



In Hindi:-

दीन दयाल बिरद संभारी | हरहु नाथ मम संकट भारी ||

In English:-

Deen Dayal Birad Sanbhari | Harhu nath Mam Sankat Bhari ||


अर्थात :- यह मंत्र गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाग्रंथ रामचरितमानस से उदृत है और यह मंत्र माता सीता से हनुमान भेंट प्रसंग में आता है |

जिस समय हनुमान जी माता सीता से वापस जाने की आज्ञा लेते है तब माता सीता उनसे कहती है कि – हे ! रामदूत हनुमान, आप जाकर अपने प्रभु श्रीराम से कहना कि, हे दीन दुखियों के पीड़ा को हरने वाले, आप तो सारे संसार की पीड़ा को हर कर उनका कल्याण करते हो, तो हे नाथ आज मुझ पर बहुत बड़ा कष्ट आन पड़ा है और मेरी इस पीड़ा को भी हर लो और मेरा भी कल्याण करो |

अत: यह मंत्र संकट की दशा में रामबाण का काम करता है | साधक को चाहिए की इस मंत्र को हनुमान और सीताराम (रामदरबार) की छवि का समरण करते हुए जप करे | ऐसा करने से आपके सभी संकटों का निवारण होगा |

Wednesday, 13 November 2013

beejakshara mantra Shree Krishna Stuti ( In Sanskrit )


गोपाल कृष्ण मंत्र (श्रीकृष्ण स्तुति)

भगवान श्री कृष्ण की स्तुति और आराधना से सारे पाप धुल जाते है और सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है तथा इस बात को सिद्ध करने हेतु प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है कि प्रभु सबकुछ करने में सक्षम है |

भगवान कृष्ण की इस स्तुति को संध्याकाल में श्रीद्धाभाव से कारण चाहिए और आपने जीवन को आनन्दित बनाना चाहिए |


In Hindi:-

कस्तुरी तिलकं ललाटपटले वक्षःस्थले कौस्तुभं
नासाग्रे वरमौक्तिकं करतले वेणु करे कङ्कणम् |
सर्वाङ्गे हरिचन्दनं सुललितं कंठे च मुक्तावली:
गोपस्त्रिपरिवेष्टितो विजयते गोपालचूडामणि: ||

In English:-                  

                                            Kasturi Tilakam Lalatpatle Vakshsthale Koustubham
                                            Nasagre Varmouktikam Kartale Venu Kare Kankanam |
                                            Sarvange Harichandanam Sulalitam Kanthe Cha Muktavali:
                                             Gopstripariveshtito Vijayate GopalChudamani: ||

भावार्थ:-जिनके सिर पर कस्तूर का तिलक हो, और वक्ष स्थल पर कौस्तुभमणि हो, नाक के अग्र भाग में उत्तम मोती हो, हाथ में मुरली हो व हाथों में कंगन धारण किये हुए हो | सारे शरीर पर सुगंधित चन्दन का लेप करने वाले, और गले में मोतियों कि माला हो, जिन पर गोपियाँ लिपटी हुयी हो, गोपालों में श्रेष्ठ ऐसे श्रीकृष्ण कि सर्वदा विजय हो |

मंत्र उपयोग:-यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण की वंदना या स्तुति करने के लिए प्रयोग में लिया जाता है | इसका स्मरण प्रत्येक दिन सुबह या शाम संध्याकाल में करना फलदायी रहता है | और इस मंत्र के नित्य प्रयोग से घर में शांति बनी रहती है, व पारिवारिक क्लेशो से छुटकारा प्राप्त होता है ऐसा शास्त्रों में विदित है |
                                  (जय श्रीकृष्ण)

Saturday, 9 November 2013

beejakshara mantra Mantra for Away Disaster & Crisis

विपत्ति निवारण के लिए श्रीकृष्ण मंत्र

KRISHNA-RADHA
सभी प्रकार की आपदाओं और विपत्तियों के तारणहार भगवान श्री कृष्ण के इस संकट नाशक मंत्र के जाप करने से साधक को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंदमय बन जाता है |



विपत्ति निवारण मंत्र इस प्रकार है :-

In Hindi:-

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने |
प्रनतक्लेशनाशय गोविन्दाय नमो नमः ||

In English:-

Krishnay Vasudevay Haraye Parmatmane |
PranatKleshnashay Govinday Namo Namah: ||

किसी भी तरह की विपत्ति, दुःख या क्लेश के निवारण के लिए 21 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए और जप करते समय एकाग्रचित्त होकर श्री कृष्ण का ध्यान करते रहे |

अगर आप ग्रह दोष से परेशान है तो सभी ग्रहों के दोषों के निवारण के लिए भगवान श्री राधामाधव (राधा-कृष्ण) के दर्शन करने चाहिए और श्रीनारायण रूप भगवान शालिग्राम का पूजन करना चाहिए |

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...