Showing posts with label Mantras For Getting Job. Show all posts
Showing posts with label Mantras For Getting Job. Show all posts

Wednesday, 20 November 2013

beejakshara mantra How To Get Job Quickly From Mantra

शीघ्रता से रोजगार प्राप्त करने का मंत्र
                                                                           
श्रीमद्भगवतगीता के दिव्य श्लोकों के अनुष्ठान से अद्भुत लाभ:-

विश्व का कोन ऐसा व्यक्ति है जो श्रीमद्भगवतगीता की अलौकिक दिव्य महिमा से अपरिचित हो | अखिल ब्रह्मांडाधिपिती सर्वनियन्ता सर्वेश्वर भगवान श्री कृष्ण स्वयं जिसका उपदेश करते हों | गीता के दिव्य श्लोको की दिव्य शक्ति उसमे समाहित है | किन्तु जगत के अधिकांश अर्थार्थी भक्तो का आधिक्य है | जो इस लोक में धन ऐश्वर्य प्राप्त करना चाहते है उनको गीता के इस श्लोक की उपासना करनी चाहिए | जिनके करने पर त्रिविध तापों व श्री, ओज, ऐश्वर्य आदि सुलभता से प्राप्त होते है |

In Hindi:-

    अनन्याश्चिन्तयन्तो माँ ये जना: पर्युपासते |
       तेषां नित्याभियुक्तानां योग अक्षेमं वहाम्यह्म ||

In English:-

  Ananyashchintyanto Mam Ye Jana: Paryupasate |
      Tesham Nityabhiyuktanam Yogakshemam Vahamyaham ||

उक्त श्लोक का नित्य (प्रात: सांय ) संध्या समय 21 या 31 बार पाठ करने से सभी मनोरथ पूरे होकर, अभीष्ट की प्राप्ति होती है| पाठ करते समय घी का दीपक जला दे और श्रीकृष्णस्वरूप सामने रखे इससे ध्यान लगाने में सुगमता रहती है |

You will gets a job quickly from this mantra but have to jaap regularly at morning and evening with believe in the god power.

(जय श्रीकृष्ण) 

Wednesday, 6 November 2013

beejakshara mantra Mantra For Getting Job Soon

जीविका (रोजगार) प्राप्ति के लिए मंत्र

तुलसीदासजी कृत रामचरितमानस में जो दोहों और चौपाइयों का संगम है वह अद्वितीय है, इसमें कोई संशय नहीं है तथा रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई और दोहा अपने आप में एक पूर्ण मंत्र है और प्रयोगात्मक है | परन्तु हम जीविका या रोजगार की प्राप्ति कि बात करते है तो रामचरित मानस में यह निचे लिखा मंत्र (चौपाई) अति उत्तम है और इसके श्रृद्धा पूर्वक श्रीराम दरबार के सम्मुख जाप करने से मंत्र जाप करने से मर्यादा पुरषोत्तम श्री रामचंद्र प्रभु कि कृपा होती है और निसंदेह रोजगार की प्राप्ति होती है |

यह मंत्र इस प्रकार है:-



In Hindi:-                 

विश्व भरण पोषण कर जोई |  ताकर नाम भरत अस होई ||
In English:-

                                  Vishwa Bharan Poshan Kar Joi | Takar Naam Bharat As Hoi ||


This mantra is from Ramcharit-Manas and is very useful for getting job earlier as possible. but you have to jaap this mantra regularly at-least 21 days or you can continue till you have to success in your wish and will feeling the power of this mantra..

मंत्र जाप विधि :- मंत्र जाप करने से पूर्व आपको शुद्ध आसन पर, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुह करके बैठना चाहिए और मंत्र का अर्थपूर्ण संकल्प करना चाहिए तथा भगवान श्री राम के समक्ष अपनी सकाम मनोकामना को प्रकट करे तथा उन्हें नमन करते हुए श्रृद्धा-पूर्वक मंत्र जाप आरम्भ करे | मंत्र जाप पूर्ण ध्यान और एकाग्रता से करना चहिये क्योकि मंत्र में उच्चारण की त्रुटि होने पर मंत्र का पूर्ण प्रभाव नहीं होता है इसलिए मंत्र को आराम से धीरे-धीरे जाप करना श्रेयकर है | जापक को चाहिए की वह एक माला अर्थात 108 बार इस मंत्र का संध्याकाल (प्रात: और सांय) में जाप करे अथवा इस मंत्र का रोज कम से कम 21 बार जप करना चाहिए या इस मंत्र को सिद्ध कर लेना चाहिए जिससे की आपको इस सात्विक मंत्र का त्वरित और प्रभावकारी फल मिले | और मंत्र का स्मरण तथा जप करते समय भगवान राम का ध्यान करते रहने से आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होती है |

Click Here To Play or Watch the Video of This Mantra


LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...