Showing posts with label Lakshmi Mantras. Show all posts
Showing posts with label Lakshmi Mantras. Show all posts

Tuesday, 26 November 2013

beejakshara mantra Lakshmi Siddha Beej Mantra

सिद्ध लक्ष्मी बीज मंत्र

Goddess Lakshmi
माता लक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं । माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी तथा धन, सम्पदा, शान्ति, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी के रूप में पूजी जाती हैं । दीपावली के त्योहार में उनकी पूजा की जाती है । माता लक्ष्मी की कृपा से ही भक्तों को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य कि प्राप्ति होती है | अत: माता लक्ष्मी के बारे में यह कहा जाता है कि जिस स्थान पर माता लक्ष्मी और नारायण की कृपा होती है वह दरिद्रता और संकट पल भर भी नहीं ठहरते है |

अत: माता लक्ष्मी के इस सिद्ध बीज मंत्र का प्रतिदिन कम से कम 108 बार संध्याकाल में जाप करने से आपकी सभी इच्छाएँ पूर्ण होगी और जिस घर में लक्ष्मी माता और श्री नारायण प्रभु की भक्ति होती है वहाँ कभी भी दरिद्रता नहीं आ सकती |

माता लक्ष्मी ऐश्वर्य प्रदाता होने के कारण "श्री" के रूप में भी जानी और पूजी जाती है |

श्री सिद्ध लक्ष्मी बीज मंत्र इस प्रकार है:-

In Hindi:-

ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः |

In English:-

Ohm Hreem Shreem Lakshmibhyo Namah |

इस मंत्र का जाप माता लक्ष्मी के चित्र के सम्मुख बैठकर पूर्ण श्रृद्धा के साथ करने से दरिद्रता तथा संकट और कष्टों से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से मन में शांति बनी रहती है और घर में प्रसन्नता का वातावरण रहता है |

Click Play To Watch The Video Of This Mantra

Sunday, 24 November 2013

beejakshara mantra Lakshmi Mantra For Become Rich & Wealthy

लक्ष्मी गायत्री मंत्र

Mahalakshmi Mata
In Hindi:-


ओम् महादैव्ये विद्मिहे विष्णुपत्न्ये च धीमहि |
तन्नो: लक्ष्मी: प्रचोदयात ||

In English:-

Ohm Mahadaivye Vidmahe Vishnupatnye Cha Dhimahi |
Tanno: Lakshmi: Prachodayat ||

भारतीय संस्कृति में या हिंदू धर्म के मान्यतानुसार लक्ष्मी माता को धन सम्पदा तथा ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है |

लक्ष्मी मंत्र के नित्य जाप या विधिपूर्वक जाप  करने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है, और माता लक्ष्मी का श्रृद्धा पूर्वक ध्यान करते हुए नित्य इस मंत्र का स्मरण करने वालों को धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है | और माता गायत्री का भी विशेष स्नेह बना रहता है |

माता लक्ष्मी का सिद्ध बीज मंत्र :- सिद्ध लक्ष्मी बीज मंत्र 

Click to Watch the video of "Lakshmi Gayatri"


Siddha Lakshmi Beej Mantra

Thursday, 21 November 2013

beejakshara mantra Benefits of Chanting Gayatri Mantra

गायत्री मंत्र के प्रयोग से लाभ तथा प्रभावकारी विधान

Gayatri Mantra
वैसे तो गायत्री मंत्र को महा मंत्र माना गया है, पर इसे बीज मंत्र भी कहा जाता है और इसके जाप और पूजन का एक अलग विधान होता है | गायत्री मंत्र का जाप करने वाले को उसके जीवनकाल में कभी भी विपत्तियों से सामना नहीं करना पडता है और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती है ऐसा शास्त्र कहते है | पर मैं उन्हीं शास्त्रोंनुसार कुछ फलदायी प्रयोग आपके सम्मुख प्रकट कर रहा हूँ |



"श्री" लक्ष्मी प्राप्ति हेतु प्रयोग (Mantra  for Obtaining Property):- श्री प्राप्ति हेतु बिल्व वृक्ष की लकड़ी (समिधा) से सात दिनों तक गायत्री मंत्र की प्रतिदिन दो सौ आहुतियाँ करने वाला साधक "श्री" अर्थात लक्ष्मी प्राप्त करता है, और सवभाव से अति चंचल और एक जगह स्थिर न रहने वाली माता लक्ष्मी उस साधक के घर निवास करती है |

अपमृत्यु तथा भयनाश हेतु (Mantra for Unnatural death & destroy the fear):- शमी की समिधा अर्थात लकड़ी, अन्न, क्षीर और घी से प्रतिदिन सात दिनों तक गायत्री मंत्र की सौ-सौ आहुतियाँ देने से सभी प्रकार का भय दूर होता है |


मृत्यु भय से मुक्ति हेतु (Mantra to get rid from fear of death):- इसके लिए साधक को केवल दूध पीकर गायत्री मंत्र का श्रृद्धा एवं भक्तिपूर्वक एक सप्ताह तक जाप करने से, मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है और साथ ही मंत्र शक्ति से वह कितना भी पापी रहा हो यमलोक में नहीं जाता है अर्थात मंत्र के पुण्य प्रभाव से वह यम पाश से मुक्त हो जाता है |

विजय प्राप्ति हेतु(Mantra to obtaining Victory):- विजय कि प्राप्ति के लिए साधक को मदार कि लकड़ी से गायत्री मंत्र का हवन करना चाहिए, इस प्रकार करने से वह सभी क्षेत्रों में विजय होता है |

दीर्घायु होने के लिए(Mantra for long life):- लंबी आयु अर्थात दीर्घायु होने के लिए पलाश के अग्रभाग वाली लकड़ी से गायत्री मंत्र का हवन करने से साधक को दीर्घायु की प्राप्ति होती है |

मनवांछित पुत्र की प्राप्ति के लिए(Mantra to achieve the best son):- मनचाहा पुत्र प्राप्ति के लिए गायत्री मन्त्रों के साथ खीर का हवन करे तथा इस  खीर को सूर्य देव को अर्पण कर ऋतुस्नाता ब्राहमणी को भोजन करावें | इस प्रकार करने से आपको श्रेष्ठ पुत्र कि प्राप्ति होगी |

सिद्धियाँ प्राप्ति हेतु(Mantra to achieve perfection):- जो मनुष्य तथा साधक लगातार पांच वर्षों तक पूर्ण श्रृद्धा तथा भक्तिभाव से गायत्री मंत्र का जाप करता है, उसे आठों सिद्धियों कि प्राप्ति होना निश्चित है |

ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति(To get rid from brahm Murder):- जिन लोगों को ब्रह्म हत्या का पाप भूलवश या जाने-अनजाने कैसे भी लगा हो, ऐसे मनुष्यों को चाहिए कि वह किसी विद्वान ब्राह्मण को बुलाकर तीन हजार बार गायत्री मंत्र का जाप तथा हवन कराये, इस प्रकार उन्हें ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिलेगी |

गो हत्या के पाप से मुक्ति(To get rid from cow slaughter):- गो-हत्या या गो-वध सबसे बड़ा अधर्म और पाप माना गया है, और इसके लिए कोई भी सजा बहुत तुच्छ होगी, पर शास्त्रानुसार इस पाप से मुक्ति के लिए बारह दिनों तक प्रतिदिन तीन-तीन हजार गायत्री मन्त्रों का जाप तथा हवन करे |

(जय भगवती गायत्री माता)

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...