Showing posts with label Travelling Success Mantras. Show all posts
Showing posts with label Travelling Success Mantras. Show all posts

Thursday, 21 November 2013

beejakshara mantra Mantra For Successful Visit

यात्रा की सफलता के लिए

अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे हो, तो यात्रा कि सफलता हेतु आपको नीचे दिए गए इस मंत्र का जाप कर यात्रा आरम्भ करनी चाहिए, आप निश्चित रूप से मनवांछित कार्य में सफल होंगे |

इस मंत्र का जाप करते समय श्री रामदरबार का ध्यान करते हुए श्रृद्धा भाव से परिपूर्ण होकर एकाग्र भाव से ध्यान करें |

In Hindi:-

 प्रबिसि नगर कीजै सब काजा |
ह्रदय राखी कोसलपुर राजा ||

 In English:-

 Prabisi Nagar Kijai Sab Kaja |
Hriday Rakhi Kosalpur Raja || 

 भावार्थ:- यह मंत्र रामचरितमानस से लिया गया है, और इस मंत्र को मानस के सिद्ध मन्त्रों की श्रेणी में रखा गया है | यह मंत्र सुन्दरकांड के हनुमान जी के लंका में प्रवेश करने के सन्दर्भ में आता है, उस समय हनुमानजी ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए कहा कि " हे कोसलाधीस रघुवर में आपके निमित्त होकर नगर में प्रवेश कर रहा हूँ, मेरे सारे काज(कार्य) सिद्ध करना " अर्थात जो कोई भक्त प्रभु श्रीराम का स्मरण कर इस मंत्र को जपता हुआ यात्रा प्रारभ करता है, वह अवश्य ही उस यात्रा में सफल होता है |

 ( जय श्रीराम )

Saturday, 16 November 2013

beejakshara mantra How to Travel Safely (Mantra for Safe Travel)

शुभ यात्रा करने हेतु मंत्र 

Mantra for traveling safe in all the world via this mantra, this is:-

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मन |
प्रनत: क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम: ||


महामृत्युजंय मंत्र:- चारों तरफ से संकट से घिरने पर इस मंत्र का उपयोग करना चाहिए |

ओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ! 
उर्वारुकमिव बन्धनात मृत्युर्मुक्षीय मामृतात !!

उपयोग:-उपरोक्त दोनों मंत्रो को सुखद और सुरक्षित यात्रा करने के लिए घर से निकलते समय प्रवेश द्वार पर इस मंत्र का तीन बार मानसिक जप करके अपने इष्ट देव का ध्यान करके यात्रा प्रारम्भ करनी चहिये ! 

सिद्धविधि:इस मंत्र को सिद्ध करने के लिए सोमवार या गुरुवार को सुबह पूर्वाभिमुख बैठकर, घी का दीपक जलाकर एक सौ आठ बार जप करके सिद्ध करना चाहिए, और इसके बाद कही भी यात्रा पर जाने से पहले इस मंत्र का तीन बार जप करने से यह मंत्र फलदायी हो जाता है और सिद्ध कि हुई विधी को साल भर बाद वापस सिद्ध करना चाहिए, इससे मंत्र का प्रभाव बढता है और यह त्वरित फलदायी होता है |                           



LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...