Friday 29 November 2013

beejakshara mantra Mantra to Get Desired Wife

सुयोग्य पत्नी प्राप्ति हेतु मंत्र

भारतीय संस्कृति और शास्त्रों के अनुसार अच्छे वर और वधु प्राप्त करने के लिए प्राय: सभी भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करते है | इसमें लड़कियाँ सुयोग्य वर के लिए माता पार्वती और भगवान शिव कि उपासना करती है तो लड़के सुलक्षणा वधु हेतु उपासना करते है |

अतएव सुलक्षणा पत्नी की प्राप्ति हेतु भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को प्रसन्न करने का मंत्र निम्न प्रकार है:-


Shiv Parivar
Mantra In Hindi:-

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृतानु सारिणीम् |
तारिणीम् दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम ||


Mantra In English:-

Patnim  Manoramam Dehi Manovritanu Sarineem |
Tarineem Durg Sansar Sagarasya Kulodbhavaam ||


मंत्र जप विधि:- मंत्र जप हेतु प्रात: या संध्या काल का समय सर्वश्रेष्ठ माना जाता है | प्रात: या संध्या को शारीरिक रूप से शुद्ध होकर, आसन को शुद्धिकरण (Purification Of Worship Seat) करके पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख कर आसन पर विराजमान होवें, तदन्तर अपने सम्मुख शिवपरिवार या शिव-पार्वती की तस्वीर रखकर उनको अपने सम्मुख जानकर पूर्ण श्रृद्धा से उनको प्रणाम करें | अब दिए गए मंत्र का जाप आरम्भ करे |

ध्यान रखिये मंत्र के शुभ परिणाम हेतु आपको मंत्र पर पूर्ण श्रृद्धा तथा विश्वास होना आवश्यक है तथा प्रतिदिन इस मंत्र का कम से कम  बार जप अवश्य करें |

Click Play to Watch or Listen This Mantra


इस मंत्र के जाप से आपकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है, तथा श्रावण के महीने में इस मंत्र का जाप किया जाये तो यह त्वरित फलदायी सिद्ध होता है |

No comments:

Post a Comment

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...